चन्दौली धानापुर
क्षेत्र के नवपुरवा गांव में आयोजित नवपुरा प्रीमियम लीग का उद्घाटन बुधवार को समारोह उत्साह और खेल भावना के साथ सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजवादी व्यापार सभा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव संदीप गुप्ता ने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उदघाटन मैच सब्बलपुर गाजीपुर बनाम नादी, चंदौली के बीच खेला गया।
इस अवसर पर संदीप गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर आयोजित इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं है, बल्कि यह सामाजिक समरसता और नेतृत्व क्षमता को भी मजबूत करता है।
उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में अरविन्द यादव, शिवम गुप्ता, सोनू, प्रिंस यादव, युवराज यादव, सूफियान खान, गौरव यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।











Users Today : 128
Users This Year : 6229
Total Users : 18822
Views Today : 239
Total views : 37211