चंदौली शहाबगंज
क्षेत्र के बिशुनपुरा स्थित भारतमाला प्लांट परिसर में एक डंपर चालक ने आत्महत्या कर ली। 35 वर्षीय अशोक कुमार पांडे ने प्लांट के शौचालय में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
मृतक अशोक कुमार पांडे भारतमाला परियोजना में चालक के पद पर कार्यरत थे। वह अविवाहित थे और बिहार के सिवान जिले के घुरघाट गांव के रहने वाले विक्रमा पांडे के पुत्र थे।
घटना की जानकारी बुधवार सुबह साथी चालकों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शौचालय का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। सूचना के बाद चकिया क्षेत्राधिकारी रघुराज भी मौके पर पहुंचे। शहाबगंज थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में अन्य बिंदुओं की भी जांच कर रही है।









Users Today : 0
Users This Year : 24080
Total Users : 36673
Views Today :
Total views : 72083