गांव में मतदान सूची में गड़बड़ी के आरोप लगाने पर एसडीम व सीओ पंचायत भवन पर खुली बैठक किया गया।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली नियामताबाद

क्षेत्र के सतपोखरी गांव में मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप लगाने पर मंगलवार के दोपहर एसडीएम अनुपम मिश्रा व सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा पंचायत भवन पर खुली बैठक किया। वहीं वहां मौवजूद मतदाताओं का बयान भी नोट किया गया, साथ ही वोटर लिस्ट लेकर पूरे गांव के सामान पढकर सत्यापन भी किया गया।

क्षेत्र के सतपोखरी गांव के मुहम्मद परवेज ने वोटर लिस्ट में जो इस गांव के नहीं है उनका नाम जोड़े जाने का आरोप लिखित अधिकारियों को शिकायत दर्ज कराया था। शिकायत कर्ता के कथन पर उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा के निर्देश पर तहसीलदार अमित कुमार ने मंगलवार के दोपहर सतपोखरी गांव के पंचायत भवन पर पूरे गांव के सामने खुलीं बैठक कर वोटर लिस्ट का नाम पढ़कर सुनाया गया। वहीं मतदाताओं ने शिकायत कर्ता के पक्ष के लोगों से कहासुनी करनें लगें।

विवाद बढ़ता देख एसडीएम अनुपम मिश्रा व सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा मौके पर पहुंच कर गांव मे पहुंचकर प्रभावित ग्रामीणों के बयान दर्ज किया गया। शिकायत कर्ता का आरोप है कि वर्षों से मतदान कर रहे वैध मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए, जबकि बाहरी और फर्जी नाम जोड़ दिए गए हैं। जबकि सत पोखरी ग्राम प्रधान हमीदुल्लाह अंसारी की माने तो वह सारे वोटरों का सर्वे करने और उनकी पहचान कराने के लिए वह तैयार हैं उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्रशासन जांच पड़ताल में जुटा है।इस जांच के बाद जिस मतदाता का नाम दो बार आया है उसे काट दिया जायेगा।

इस अवसर पर तहसीलदार राहुल सिंह, नायक तहसीलदार अमित कुमार, वीडीओ शरदचंद्र शुक्ला, हमीदुल्ला अंसारी, सलमान खान, अभिषेक सिंह, पंकज सिंह आदि।

 

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई