चन्दौली पड़ाव
गोपाल गढ़ मेवात प्रिमियम विमेंस क्रिकेट सीजन 1 में आज गोपाल गढ़ मेवात राजस्थान में हुए फाइनल मैच में आगरा की ड्रीम टीम ने पूर्वांचल को फाइनल में 35 रन से पराजित किया टॉस हार के पहले खेलते हुए आगरा ने रजनी लोधी के नाबाद 52 रन और विस्फोटक बैटर राधिका के तेज पारी 20 बॉल पे 40 रन 4 बाउंड्री और 2 लम्बे छक्के की मदद से 14 ओवर में ही 124 रन का अच्छा स्कोर खड़ा किया
जिसके जवाब में पूरे ओवर खेल के पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली 89 रन ही बना सकी और मैच 35 रन से हार गए टीम की तरफ से अदिति शाह ने अच्छी बल्लेबाज़ी की 3 बाउंड्री की मदद से सर्वाधिक 25 रन बनाए बाकी कि बल्लेबाज रन के दबाव में विकेट गंवा बैठे और मुकाबले से दूर हो हुए इसके पहले हुए रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में पूर्वांचल ने दिल्ली को 20 रन से पराजित किया प्लेयर ऑफ द सीरीज राधिका को चुना गया
समापन समारोह में मुख्य रूप से बलविंदर सिंह , डालचंद सरपंच,गुप्ता ,भीम सिंह ,अकबर अली , प्रमोद शर्मा वकील ,विक्की सरपंच ने पुरस्कार वितरण किया
विजेता को 21 हजार उप विजेता को 12 हजार कैश और ट्रॉफी दिया गया विभिन्न टीम के कोच शौजब हुसैन कोच नीलम ,कोच साहिल,कोच दिवाकर जी मौजूद रहे कॉमेंटेटर जमाल खान थे अंपायर जीतू गुड़िया थे











Users Today : 5
Users This Year : 23947
Total Users : 36540
Views Today : 5
Total views : 71821