बांग्लादेश में हिंदुओं पर निर्मम अत्याचार के खिलाफ विहिप का विरोध प्रदर्शन,यूनुस खान का पुतला फूंका।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी।  बांग्लादेश में इस्लामिक आतंकियों,कट्टरपंथियों के द्वारा वहां के अल्पसंख्यक हिन्दू जनमानस पर बर्बर अत्याचार और निर्दोष हिंदुओं की निर्ममता से हत्या किए जाने के खिलाफ भारत सहित पूरे विश्व के हिंदुओं में आक्रोश है। बांग्लादेशी हिंदुओं के साथ हो रही आतंकी निर्ममता के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत आज विश्व हिन्दू परिषद,बजरंग दल,दुर्गावाहिनी के कार्यकर्ताओं नें बांग्लादेश सरकार के ख़िलाफ़ जोरदार विरोध-प्रदर्शन कर वहां के प्रधानमंत्री मो यूनुस खान का पुतला दहन किया। विहिप का विरोध मार्च शास्त्रीघाट,वरुणावृज से विहिप काशी विभाग के मंत्री कन्हैया सिंह के नेतृत्व में निकाला गया जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता बांग्लादेश के खिलाफ उग्र नारे लगाते हुए यूनुस खान का पुतला लेकर अम्बेडकर पार्क होते हुए

कचहरी के गोलघर चौराहे पर पहुंचे और जोरदार नारे लगाने हुए बांग्लादेश के पीएम का पुतला दहन किये। जुलूस और पुतला दहन में कार्यकर्ताओं का आक्रोश साफ तौर पर दिख रहा था। विभाग मंत्री कन्हैया सिंह ने कहा की बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद इस्लामी जिहादी गतिविधियाँ निरंतर बढ़ती रही हैं और उनके निशाने पर हिंदुओं के मंदिर,व्यवसायिक प्रतिष्ठान,महिलाएं,शसकीय कर्मचारी,हिन्दू पत्रकारों हैं। लगातार हिंदुओं की निर्मम हत्या हो रही है। पिछले सप्ताह मेमन सिंह जिले के भालुका में एक ऐसी घटना हुई जिसमें पूरी दुनिया की मानवता को लज्जित कर दिया। एक सामान्य हिंदू श्रमिक दीपू दास पर ईशनिंदा का मनगढ़ंत आरोप लगाया गया ।

एक अनौपचारिक बात चीत में दीपूदास ने ईश्वर के एक होने और उसके विभिन्न रूपों व नाम होने की बात कही जिसमें कुरान इस्लाम या अल्लाह का कोई संदर्भ नही था। इसे मनमाने ढंग से ईशनिंदा का रूप देकर उसे प्रताड़ित किया गया । जिहादी तत्व यही नहीं रुके और एक बड़ी जाहिलों की भीड़ ने बर्बरता से उनकी हत्या दी। आतंक फैलाने के लिये दीपूदास के शव को पेड़ पर लटका कर जलाया और इन सब हिंसक बर्बर घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर तत्काल प्रसारित किया गया। यह सम्पूर्ण घटना पुलिस प्रशासन के सामने हो रही थी और उन्होंने ने रोकने की कोशिश भी नहीं की।

बांग्लादेश का शासन,प्रशासन समाज के हिंसक और बर्बर इस्लामी जिहादी तत्वों के हिन्दू विरोधी नंगे नाच पर मौन साधे हुए है और निष्क्रियता से उसे प्रोत्साहित कर रहे हैं । अल्पसंख्यकों के मानवीय’ अधिकारो का ऐसा खुला हनन किसी भी सभ्य समाज में मानवता के विरुद्ध गंभीर अपराध है।विहिप की मांग है की ऐसे आतंकियों के खिलाफ पूरा विश्व एकजुट हो और बांग्लादेश में हिन्दू विरोधी गतिविधियों को तत्काल रोकने और कार्यवाही का दबाव बनाए क्योंकि अब हिन्दू अत्यचार की पराकाष्ठा बांग्लादेश में पार हो चुकी है।

प्रदर्शन और पुतला दहन में यतींद्रानंद महाराज,कन्हैया सिंह,सत्य प्रकाश ,विनय ,विपुल कुमार पाठक,धीरेंद्र सिंह धीरु,उमेश,निखिल,देवेश,पवन,चंदन,रमेश,मनोज सिंह,संदीप भारती,अभय,विकास,माता गुप्ता,शेरु बाबा सहित अनेको पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन पवन कुमार पाठक एडवोकेट,जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद,जिला काशी ने किया।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।