जनाब गाजियाबाद के इंद्रापुरम और कोशांबी में थाना प्रभारी रहे हैं व जनपद हापुड़ में थाना गढ़मुक्तेश्वर थाना सिंभावली थाना हापुड़ देहात में प्रभारी रह चुके हैं..
अब लालच में मान पद प्रतिष्ठा सब गंवा बैठे।
बागपत के रिछपाल हत्याकांड की जांच हापुड़ क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह के पास थी। महेंद्र सिंह हत्या के केस से दो आरोपियों के नाम निकालने के लिए चार लाख की रिश्वत मांग रहे थे…
बुधवार को विजिलेंस टीम में जाल बिछाकर रोहटा रोड से महेंद्र को रिश्वत के पैसों के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। बताया गया कि रोहटा रोड पर ही महेंद्र सिंह का मकान है।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि विजिलेंस टीम इंस्पेक्टर महेंद्र के खिलाफ पर रिपोर्ट दर्ज करा रही है। गंभीरता से मामले की जांच की जाएगी।











Users Today : 11
Users This Year : 23953
Total Users : 36546
Views Today : 12
Total views : 71828