चन्दौली अलीनगर
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा गाँजा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चंद्रशेखर (आईपीएस), क्षेत्राधिकारी PDDU नगर कृष्ण मुरारी शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अलीनगर
अनिल कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में दिनांक 20.11.2025 को अलीनगर पुलिस टीम द्वारा आरपीएफ से प्राप्त इनपुट के आधार पर, आरपीएफ पुलिस टीम के साथ सामंजस्य बैठते हुए, मानस नगर पोखरे के सटे DFCC लाईन के पास थाना अलीनगर जनपद चन्दौली से दो व्यक्तियों को एक बारगी दबिश देते हुए गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध गांजा कुल मात्रा 11.115 किग्रा बण्डल सहित बरामद किया गया ।
गिरफ्तार व्यक्तियो की पहचान नाम 1. बाली कुमार पुत्र रामकृत राम निवासी अंधऊ थाना कोतवाली सदर जनपद गाजीपुर उम्र करीब 25 वर्ष 2. सतेन्द्र पुत्र स्व0 विन्ध्याचल निवासी मोहम्मदपुर थाना कोतवाली सदर जनपद गाजीपुर उम्र करीब 23 वर्ष के रुप में हुई है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा मु.अ.सं. 0587/2025 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है ।











Users Today : 128
Users This Year : 17441
Total Users : 30034
Views Today : 238
Total views : 59518