चन्दौली
विकास भवन सभागार में जिला सैनिक बंधु की बैठक जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार वी०रा० की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक की कार्यवाही कर्नल हृदेश कुमार चौधरी (अ०प्रा०) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी द्वारा अपर जिलाधिकारी के स्वागत के पश्चात शुरू की गई।

बैठक में आये हुए पूर्व सैनिकों से क्रमानुसार भूमि विवाद, रास्ता निर्माण, ई०सी०एच०एस० पेंशन, चिकित्सा, आर्थिक अनुदान, बैंक ऋण, पुलिस सुरक्षा जमीन सम्बंधी मामलों पर रूचि लेते हुए व्यक्तिगत तौर पर पूर्व सैनिकों से समस्या के बारे में जानकारी ली तथा उनके निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों से कार्यवाही सुनिश्चित कराने का पूर्ण आश्वासन देते हुवे संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।









Users Today : 6
Users This Year : 24086
Total Users : 36679
Views Today : 7
Total views : 72090