चन्दौली डीडीयू नगर पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर शनिवार को सुबह सड़क पर उतरी पुलिस ने 60 वाहनों को सीज और 10 वाहनों का चालान करने का काम किया। इस दौरान वाहन चालकों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। चंदौली जनपद में अवैध तथा डग्गामार वाहनों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। यातायात माह के तहत एसपी के निर्देश पर जनपद भर में विशेष चेकिंग अभियान जारी है।
शनिवार सुबह से ही पुलिस और यातायात विभाग की संयुक्त टीम सड़कों पर उतरी और जगह-जगह बैरिकेड लगाकर वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान कई ट्रैक्टर, ऑटो और डग्गामार वाहनों को नियमों का उल्लंघन करते हुए सैकड़ों वाहनों को पकड़ा गया। अभियान के दौरान पुलिस ने सबसे अधिक ध्यान बिना अनुमति चल रहे वाहनों, ओवरलोडिंग, फिटनेस और कागजों की अनुपलब्धता पर दिया। नियमों की अनदेखी करते पाए जाने पर मौके पर ही सख्त कार्रवाई की गई।

कई वाहन चालकों के पास न तो ड्राइविंग लाइसेंस था और न ही वाहन से जुड़े अनिवार्य दस्तावेज। ऐसे सभी वाहनों को सीज़ करते हुए चालकों पर जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों के अनुसार अब तक सैकड़ों वाहनों का चालान किया जा चुका है और यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का कहना है कि डग्गामार वाहन न केवल कानून का उल्लंघन करते हैं बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की बड़ी वजह भी बनते हैं। बिना फिटनेस, ओवरलोड और अनियंत्रित तरीके से चलाए जाने वाले ऐसे वाहन यात्रियों की जान से खिलवाड़ करते हैं।
इसी को ध्यान में रखते हुए यातायात माह में सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता पर रखा गया है। अभियान का उद्देश्य लोगों को नियमों के पालन के लिए जागरूक करना तथा हादसों पर रोक लगाना है। पुलिस ने स्पष्ट कहा है कि जो भी व्यक्ति यातायात नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वाहन चालकों से अपील की गई है
कि वे आवश्यक दस्तावेज साथ रखें, हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें तथा निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में भी चेकिंग अभियान और अधिक कठोर रूप में चलाया जाएगा, ताकि जिले में सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम किया जा सके और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। विशेष अभियान के तहत पूरे दिन चेकिंग की कार्रवाई की जाएगी।








Users Today : 16
Users This Year : 24193
Total Users : 36786
Views Today : 18
Total views : 72325