चन्दौली बरहनी ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक का आयोजन शनिवार को पिपरी खेल मैदान में सम्पन्न हुई। जिसमें परिषदीय विद्यालय के कुल 14 न्याय पंचायत कि टीमों ने प्रतिभाग किया।खिलाड़ियों ने अपनी अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रर्दशन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने मां सरस्वती वंदना के साथ तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।
खेलकूद प्रतियोगिता प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग 50 मीटर दौड़ में अमन कुमार छतेम प्रथम पवन ककरैत द्वितीय,100 मीटर दौड़ में पीयूष देवकली प्रथम अमन कुमार छतेम द्वितीय,200 मीटर की दौड़ में अमन कुमार छतेंम प्रथम अभय बरहनी द्वितीय स्थान प्राप्त किया।400 मीटर दौड़ में साजन बरहनी ने प्रथम रोशन असना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग के 50 मीटर दौड़ में मंगरी खजरा प्रथम प्रिति खुरहट द्वितीय,100 मीटर दौड़ में कंम्हरिया रानी प्रथम पिपरी संध्या द्वितीय,200 में असना प्रीति प्रथम कंम्हरिया आरती द्वितीय,400 में कंम्हरिया रिया प्रथम आसन दिव्या द्वितीय स्थान प्राप्त किया।जूनियर वर्ग बालक 100 मीटर दौड़ में पिपरी सौरभ प्रथम अरंगी आदित्य द्वितीय,200 में जेवरियाशनि प्रथम अरंगी आदित्य द्वितीय ,400 में कंम्हरिया अमन प्रथम पिपरी राजन द्वितीय, 600 में अरंगी सनी देओल प्रथम असना रोशन शर्मा द्वितीय रहा
प्रतियोगिता में खो-खो कबड्डी बालिबाल,सांस्कृतिक कार्यक्रम,डीस्कस गोला ऊंची कूद लम्मी कूद आदि खेल हुआ। विधायक सुशील सिंह ने कहा कि इस बच्चों को जीवन में शिक्षा के साथ खेल कूद बहुत जरूरी है।अध्यक्षता बीईओ बरहनी अजीत पाल व संचालन आलोक सिंह ने किया।इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ बरहनी ब्लॉक अध्यक्ष यशवर्धन सिंह, डॉ0 जय कुमार सिंह,मृत्युंजय सिंह दीपू, बलराम पाठक जयगोविंद सिंह,कांत्ता दुबे, अमित सिंह आदि रहें।










Users Today : 14
Users This Year : 6352
Total Users : 18945
Views Today : 17
Total views : 37429