सौरभ सिंह के जन्म जयंती पर महाविद्यालय में छात्राओं को मुख्य अतिथि ने किया छात्रवृत्ति वितरण

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मिर्जामुराद।    गौर गांव (मिर्जामुराद) स्थित वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शनिवार को शौरभ सिंह के जन्म जयंती पर शौरभ सिंह छात्रवृत्ति योजना के तहत बीते शनिवार को हुए महाविद्यालय में प्रतियोगी परीक्षा में सबसे ज्यादा अंक लाने वाली तीन छात्राओं को मैडल व छात्रवृत्ति देकर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।वही महाविद्यालय में स्नातक अंतिम वर्ष में सबसे ज्यादा अंक पाने वाली दो छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा प्रोटोकॉल प्रभारी एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र किसान मोर्चा शैलेश पांडेय व विशिष्ट अथिति भाजपा नेता राम सकल पटेल व प्रबन्धक व भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम द्वारा दिवंगत सौरभ सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलन कर किया गया।मुख्य अतिथि शैलेश पांडेय द्वारा शौरभ सिंह छात्रवृत्ति के तहत स्थान पाने वाली छात्रा सृष्टि राय, पूनम भारद्वाज, आंचल व सबसे ज्यादा महाविद्यालय में स्नातक में अंक पाने वाली छात्रा ज्योति पटेल व मान्या पांडेय को मैडल, प्रमाण पत्र, छात्रवृत्ति एवं बैग देकर सम्मानित किया गया।

सौरभ सिंह की याद में 100 मेधावी छात्राओं को महाविद्यालय द्वारा निःशुल्क कम्प्यूटर शिक्षा हेतु मुख्य अतिथि द्वारा कम्प्यूटर कक्ष का उद्घाटन किया गया।मुख्य अतिथि शैलेश पांडेय ने अपने सम्बोधन में बोले कि शौरभ एक होनहार छात्र था और बचपन से ही सामाजिक कार्यों में रुचि लेता था उसका बचपन से ही सपना था कि समाज मे ग्रामीण पृष्ठ भूमि में लड़कियों के लिए भी शिक्षा की उचित व्यवस्था हो इसी उद्देश्य हेतु सौरभ सिंह ने इस महाविद्यालय की स्थापना का संकल्प लिया था सौरभ का संपूर्ण जीवन सामाजिक कार्यों के लिए ही समर्पित था जब वो इस दुनिया में नही है

तो हम सब उनके संकल्प को पूरा कर रहे है।शौरभ जैसा होना आज के समय में बहुत ही मुश्किल है लेकिन शौरभ का न होना हम लोगों के लिए बड़ा ही पीड़ा दाई है।मुख्य अतिथि का स्वागत महाविद्यालय के प्रबंधक संजीव सिंह गौतम द्वारा मोमेंटो व अंग वस्त्र देकर किया गया वही विशिष्ट अतिथि का स्वागत अंग वस्त्र देकर किया गया।कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य डॉ. आशुतोष उपाध्याय द्वारा किया गया व स्वागत सचिव योगेश सिंह द्वारा किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के संरक्षक पूर्व प्रधानाचार्य सुरेश सिंह गौतम, वीरेश सिंह गौतम, प्रशासनिक अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, डॉ. अंजना सिंह, डॉ. संगीता सिंह, कृष्णा सिंह, सौम्या सिंह, शालू सिंह, डॉ. विजय सिंह, गौरव उपाध्याय, मुकेश यादव, संगीता, स्नेहा मिश्रा, श्वेता देवी, संजू गुप्ता, आरती प्रजापति, तृप्ति जायसवाल, राजेश सिंह, वीरेंद्र विश्वकर्मा, रामजी यादव समेत समस्त लोग मौजद रहे।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

कौशल विकास) प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य समापन आज 20 फरवरी 2026 को यह कार्यक्रम शशि भूषण बालिका विद्यालय डिग्री कॉलेज, 61 गुरु गोविंद सिंह मार्ग, लालकुआं, हुसैनगंज, लखनऊ के परिसर में आयोजित किया गया।