मीरजापुर
भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के क्रम मे जनपद मे चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एस0आई0आर0) कार्य प्रगति की समीक्षा मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश ने कलेक्ट्रेट सभागार मे जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट पवन कुमार गंगवार सहित सभी निर्वाचक एवं सहायक निर्वाचक अधिकारियो के साथ बैठक कर एस0आई0आर0 कार्य प्रगति समीक्षा की।
जनपद मे एस0आई0आर0 कार्य की प्रगति मात्र 64 प्रतिशत ही होने पर मण्डलायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी सहायक निर्वाचन अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र के सुपरवाइजरो व बी0एल0ओ0 की कार्य सक्रियता को बढ़ाते हुए 15 नवम्बर 2025 तक वितरण स्तर तक सभी शत प्रतिशत कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित कराए। उन्होंने कहा कि युद्ध स्तर पर बी0एल0ओ0 से घर-घर मतदाओ को फार्म वितरण कराए। इस कार्य मे किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाशत नही किया जाएगा।
बैठक मे जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने फोन बी0एल0ओ0 का मोबाइल नम्बर डाउनलोड करते हुए उनकी गतिविधियो की समीक्षा करे तथा 15 नवम्बर 2025 तक शत प्रतिशत कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित कराएं। बैठक मे सी0डी0पी0ओ0/सहायक निर्वाचक अधिकारी के बैठक म देर से आने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया अपने-अपने क्षेत्र के सभी ऐसे आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायक अध्यापक जो बी0एल0ओ0 बनाए गए है उनकी प्रतिदिन सत्यापन करते हुए शत प्रतिशत कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित कराएं।
इसी प्रकार सभी खण्ड विकास अधिकारी व खण्ड शिक्षा अधिकारी जो सहायक निर्वाचक अधिकारी का कार्य देख रहे है प्रत्येक दिन क्षेत्र मे भ्रमण कर सुपरवाइजर व बी0एल0ओ0 के कार्य का सत्यापन करे तथा बी0एल0ओ0 के क्षेत्र मे कम से कम 10-10 फार्म भरवकर सत्यापन करे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दशा मे यह कार्य 15 नवम्बर 2025 तक पूर्ण कराए अन्यथा सम्बन्धित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रकरण अधिकारी को जिम्मेदार मानते हुए उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करे कि पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य सुनिचित किया जाए। मृतक मतदाताओ के नाम सूची से हटाया जाए तथा जिन बेटियो की शादी हो गई है वे वास्तविक रूप से जिस स्थान पर निवास कर रही हो वहां मतदाता सूची मे नाम दर्ज किया जाए। बी0एल0ओ0 व बी0एल0ए0 आपस मे समन्वय स्थापित करते हुए पूरी ईमानदारी के साथ निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशो का अनुपालन कराते हुए कार्य सुनिश्चित कराए।
बैठक मे अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, भू0/रा0 देवेन्द्र प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र, लालगंज महेन्द्र सिंह, चुनार राजेश वर्मा, मड़िहान अनेग सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी व सभी तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहें।










Users Today : 2
Users This Year : 6390
Total Users : 18983
Views Today : 2
Total views : 37576