निर्धारित ऐजेण्डा के तहत अपर मुख्य सचिव ने ली शिक्षक नेताओ की बैठक

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर।

गुरुवार, 13 नवम्बर 2025 को पूर्व निर्धारित ऐजेण्डा के तहत अपर मुख्य सचिव (बेसिक शिक्षा) पार्थ सारथी सेन शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक सचिवालय स्थित परिजात हाल में सम्पन्न हुयी।

बैठक के आरम्भ में सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा बेसिक शिक्षकों की उपस्थिति आनलाइन दर्ज करने हेतु एक मॉड्यूल प्रस्तुत किया गया, जिसके अन्तर्गत सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय संचालन आरम्भ होने के एक घंटे के अन्दर विद्यालय के सभी शिक्षकों की उपस्थिति/अनुपस्थिति ऑनलाइन भेजनी होगी।

बैठक में बुलाये गये सभी शिक्षक प्रतिनिधियों द्वारा एक स्वर में शिक्षकों की समस्याओं से अवगत करा मांग की कि इस प्रकार की पद्धति लागू करने से पूर्व शिक्षकों को एक कलेण्डर वर्ष में 31 उपार्जित अवकाश एवं अर्ध आकस्मिक अवकाश अनुमन्य किया जाय, शिक्षकों से विकल्प लेकर उनके आवास के निकटस्थ विद्यालयों में तैनात किया जाय, अन्य जनपदों में कार्यरत शिक्षकों को उनके गृह जनपद में स्थानान्तरित किया जाय, प्रोन्नत वेतनमान माध्यमिक की भांति सभी शिक्षकों को दिया जाय औरगैर शैक्षणिक कार्यों से शत प्रतिशत मुक्त रखा जाय।

बैठक में महानिदेशक स्कूल शिक्षा, निदेशक बेसिक शिक्षा, निदेशक समाज कल्याण विभाग, निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, निदेशक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लखनऊ, पूर्व चेयरमैन सी०बी०एस०ई० बोर्ड (शिक्षाविद) अशोक गांगुली, शिक्षक संघों के प्रतिनिधियों में शिवशंकर सिंह, दिनेश चन्द्र शर्मा, योगेश त्यागी, सुलोचना मौर्या, अपूर्व दीक्षित, विनय तिवारी, अरुणेंद्र वर्मा मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट – भोलानाथ यादव

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई