चंदौली के डीडीयू जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। यह नकदी एक युवक से मिली है, जो वाराणसी से सासाराम (बिहार) जा रहा था।
यह घटना नियमित जांच के दौरान सामने आई। आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम जंक्शन पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त दिखा, जिसके बाद उसके सामान की तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान युवक के बैग से 500 रुपये के नोटों के 120 बंडल बरामद हुए। इन बंडलों में कुल मिलाकर लगभग 60 लाख रुपये की नकदी थी। पकड़े गए युवक की पहचान आयुष कुमार के रूप में हुई है।
डीडीयू जंक्शन के आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि युवक के संदिग्ध दिखने पर उसके बैग की तलाशी ली गई, जिसमें यह बड़ी मात्रा में नकदी मिली। बरामद कैश के संबंध में तत्काल आयकर विभाग को सूचित कर दिया गया है।
अब आयकर विभाग के अधिकारी इस नकदी के स्रोत और इसकी कानूनी वैधता की जांच करेंगे। मामले में आगे की कार्रवाई आयकर विभाग द्वारा की जाएगी।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी









Users Today : 49
Users This Year : 24129
Total Users : 36722
Views Today : 149
Total views : 72232