मिर्जामुराद। गौर गांव (मिर्जामुराद) स्थित वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में दिवंगत सौरभ सिंह की जयंती पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन मंगलवार को कथावाचक पंडित परम् पूज्य आनंद मिश्रा ‘पाराशर’ जी ने ध्रुव चरित्र की कक्षा के माध्यम से बताया कि भजन की कोई उम्र नही होती ध्रुव जी ने 5 वर्ष में ही भगवत प्राप्ति कर लिया उनके बताया कि समुद्र मंथन की कथा के माध्यम से बताया कि बाबा विश्वनाथ मान सहित विषपान कर शम्भू भये जगदीश और अपमान से अमृत पान कर राहु ने कटायो शीश।
फिर प्रहलाद चरित्र की कथा के माध्यम से बताया कि इस ब्रह्मांड में सर्वशक्तिमान केवल परमात्मा प्रकृति है हिरणकश्यप अपने को ब्रह्मा जी के वरदान के कारण सर्वशक्तिमान समझ रहा था। भगवान ने ब्रह्मा जी के एक-एक वरदान को सत्य करते हुए उसे अत्याचारी का उधार किया।कथा सुनने के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुटी रही कथा दोपहर दो बजे चालू हुआ और शाम छह बजे समाप्त हुआ।
इस अवसर पर भाजपा एमएलसी धर्मेन्द्र राय, सुरेश सिंह गौतम, वीरेश सिंह गौतम, संजीव सिंह गौतम, साधना सिंह, योगेश सिंह, डॉ. आशुतोष उपाध्याय, संजय मिश्रा, अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, सौम्या सिंह, शालू सिंह, समेत समस्त लोग मौजूद रहे।संगीताचार्य में मयंक पांडेय, अंकित मिश्रा, अभिनव पांडेय, यश त्रिपाठी, विपिन पांडेय रहे।











Users Today : 1
Users This Year : 17113
Total Users : 29706
Views Today : 1
Total views : 58876