चहनियां (चन्दौली)
ग्राम महराजगंज दरियापुर के बीच लगभग डेढ़ सौ बीघा उपजाऊ भूमि में हाल ही में हुई भारी वर्षा के कारण गहरे जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। इस कारण सैकड़ों किसान गेहूं की बुवाई को लेकर चिंतित थे। कीचड़ और दलदल की वजह से कोई भी जेसीबी चालक खेत में उतरने को तैयार नहीं था।

इसी बीच जब यह सूचना समाजसेवी रमेश यादव “जेसीबी” को मिली, तो उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के स्वयं जेसीबी मशीन चलाकर खेतों से पानी और कीचड़ हटाया, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिली।
किसानों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि “रमेश यादव जैसे समाजसेवी ही असली धरतीपुत्र हैं, जो बिना किसी स्वार्थ के किसानों के काम आते हैं।”
ज्ञात हो कि रमेश यादव विकास खंड चहनियां के सेक्टर नंबर–02 से उपविजेता प्रत्याशी रह चुके हैं। वे अपनी जेसीबी से सामाजिक कार्य नि:शुल्क करते रहते हैं — चाहे मृत पशुओं का दफनाना हो या ग्रामीणों की आपदा संबंधी मदद। अब तक वे हजारों मृत पशुओं को सम्मानपूर्वक मिट्टी में दफना चुके हैं।
किसानों का कहना है कि जलजमाव हटने से अब वे समय से गेहूं की बुवाई कर सकेंगे।
इस दौरान संजय यादव, बिहारी यादव, वकील यादव, बिनोद यादव, मननू यादव, हवलदार यादव, शामा यादव, अकरम, विजय यादव (सोनू), कमलेश सिंह, अजित यादव (जिला पंचायत सदस्य) सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 127
Users This Year : 23918
Total Users : 36511
Views Today : 282
Total views : 71779