उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को विभिन्न योजनाओं के बारे में दी जानकारी, सुनी उनकी समस्याएं

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

दिनांक 7.11.2025 को मिशन शक्ति फेस 5 के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रशिक्षण संस्थान भगवतपुर प्रयागराज में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्य माननीय गीता विश्वकर्मा जी द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को संबोधित किया उनका मार्गदर्शन किया सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी और उनकी समस्याएं सुनी। कार्यक्रम में माननीय सदस्य महोदय द्वारा 04 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व 02 बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया।

कार्यक्रमों में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, महिला कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग एवं कौशल विकास विभाग द्वारा स्टॉल लगाते हुए अपने विभागों योजनाओं की जानकारी दी गई और प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम में CDPO भगवतपुर व जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रयागराज सहित स्वास्थ्य विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग एवं कौशल विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। तत्पश्चात सदस्य द्वारा विकासखंड भगवतपुर के एक आंगनबाड़ी केंद्र एवं नगर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण भी किया गया और आवश्यक निर्देश दिए गए।

 

रिपोर्ट-विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई