सौंच के लिए गई 15 वर्षीय लड़की की धारदार हथियार से गला रेट कर हत्या

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

प्रयागराज  यमुनानगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक सनसनीखेज घटना हुई। घूरपुर थाना क्षेत्र के कांटी गांव में शौच के लिए गई 15 वर्षीय सरिता की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना का पता चलने पर गांव में खलबली मच गई। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रहे हैं। अभी तक हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है।बताया गया है कि कांटी गांव निवासी रमेश सोनकर खेती करते हैं।

उनकी 15 वर्षीय बेटी स्कूल नहीं जाती थी। गुरुवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे सरिता अकेले शौच के लिए खेत की तरफ गई थी। कुछ घंटे बाद एक निर्माणाधीन मकान के पास रक्तरंजित लाश देख गांव के शिवाकांत परेशान हो गया। वह भागकर रमेश के पास पहुंचकर बताया।बेटी की निर्मम हत्या का पता चलने पर बदहवास पिता मौके पर पहुंचा तो बेटी का गला रेतकर हत्या की गई थी।

तब तक ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। खबर पाते ही एसीपी, इंस्पेक्टर भी महिला पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पिता ने किसी से रंजिश होने की बात नहीं कही। हालांकि गांव में प्रेम प्रसंग में हत्या को लेकर आशंका जताई जा रही है।

रिपोर्ट-विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई