चंदौली सकलडीहा
चंदौली कृषि भवन विज्ञान केंद्र के सभागार में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद चंदौली की द्विवार्षिक अधिवेशन तथा चुनाव आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि भारत सरकार पावर ग्रिड के स्वतंत्र निदेशक शिव तपस्या पासवान का उपस्थित लोगों द्वारा फूल माला तथा अंग वस्त्र मोमेंटो देकर स्वागत किया गया। जहां इस बैठक में उपस्थित शिव तपस्या पासवान ने संबोधित करते हुए कहा कि सत्ता शासन व जनता के बीच कर्मचारी समाज बहुमूल्य भूमिका निभाता है। कोरोना काल में इस समाज द्वारा अग्रणी भूमिका निभाते हुए देश की जनता की सेवा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी मिश्रा ने आठवीं वेतन आयोग की उपलब्धि पर कर्मचारी समाज की संगठन का प्रयास बताया तथा जल्द ही सरकार पुरानी पेंशन पर भी कार्य करेगी और सार्थक परिणाम सामने आएगा।
इसी क्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर युगल किशोर राय ने शासन की नीतियों को जनता तक पहुंचने में कर्मचारी समाज की सराहना की और सदैव सरकार द्वारा पारित नियमावली में कर्मचारियों के सम अनुसार कार्य करने की सराहना की। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष सुरेश रावत ने संगठन के एकता पर बल दिया,महामंत्री अतुल मिश्रा ने नियमित भरती करने व आउटसोर्सिंग बंद कर नियमित कर्मचारियों को समान पद, समान वेतन देने की बात कही।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अवधेश पांडेय तथा संचालन परिषद के पूर्णतया प्रभारी उप महामंत्री उत्तर प्रदेश आनंद मिश्रा ने किया।
इसी क्रम में चुनाव अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने निम्नलिखित पदों पर सर्व समिति से निम्न अधिकारियों को निर्वाचित घोषित किया।
जिसके क्रम में अवधेश कुमार पांडेय अध्यक्ष, आनंद पांडेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेश कुमार श्रीवास्तव मंत्री, राघवेंद्र तिवारी संप्रेक्षक, जितेंद्र बहादुर सिंह संघर्ष समिति अध्यक्ष, उपरोक्त को निर्वाचन पर प्रदेश व जनपद के कर्मचारी में हर्ष व्याप्त रहा तथा फूल मालाओं के साथ सबका स्वागत किया गया। इसी क्रम में संयुक्त मंत्री डिंपल सिंह, संगठन मंत्री अशोक यादव, उपाध्यक्ष अखिलेश पांडेय,कोषाध्यक्ष बच्चा राम यादव, उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार को भी घोषित किया गया।











Users Today : 139
Users This Year : 19176
Total Users : 31769
Views Today : 252
Total views : 63153