
जौनपुर ,से राष्ट्रीय हिंदू स्वयंसेवक संघ महाराष्ट्र प्रभारी (RHSS) के राज मिश्रा (दिपक) को प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन शुक्ला के द्वारा मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट जनपद जौनपुर का जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किए गए ।
यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा के आदेशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन शुक्ला के संतुष्टी पर किया गया। उन्होंने भरोसा और विश्वास जताया कि जिलाध्यक्ष जौनपुर अपनी निष्पक्ष,निडरता,संगठनात्मक, ईमानदारी, दक्षता से मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट को एक नई ऊंचाईयों तक पहुंचाएंगे।

वहीं पर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने इस अवसर पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि,
मैं उन गरीब असहाय बेवस जैसे हर एक जरुरतमंदों के प्रति मैं निःस्वार्थ भाव से उनके सेवा में सदैव समर्पित होकर, और उनके अधिकारों की रक्षा और उनकी हर एक छोटे-छोटे जरुरतों को पहुंचाना मेरा और मेरे ट्रस्ट का पहला दायित्व होगा। मैं देश के हर एक युवाओं को अपने मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में किए जा रहे हर एक कार्यों को साझा करते हुए अपने ट्रस्ट को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा भाव और प्रतिबद्धता से कार्य करूंगा, मेरे लिए केवल एक पद ही नहीं बल्कि समाज जगत के प्रति सेवा और समर्पण का पावन संकल्प है, तथा इस संस्था को और भी वृहद सशक्त एवं प्रभावशाली बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा l

इस नियुक्ति की ख़बर मिलते ही ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ अपनी खुशी जाहिर करते हुए सगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन शुक्ला सहित संस्था के तमाम पदाधिकारियों को बधाई देते हुए ट्रस्ट को नई दिशा मिलने की उम्मीद और भरोसा जताया है l
रिपोर्ट – सुरेश कुमार शर्मा









Users Today : 9
Users This Year : 10962
Total Users : 23555
Views Today : 9
Total views : 46182