वाराणसी में फिर बढ़ने लगीं गंगा, तीन सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा जलस्तर, तटवर्ती इलाकों में बढ़ी दुश्वारी
वाराणसी। जिले में गंगा का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। तीन सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से जलस्तर में वृद्धि रिकॉर्ड की गई। जलस्तर में तीसरी बार वृद्धि से तटवर्ती इलाके के लोगों की दुश्वारी बढ़ गई है।
गंगा का जलस्तर पिछले दिनों घटने लगा था। हालांकि, रविवार को जलस्तर में तीसरी बार वृद्धि रिकॉर्ड की गई। जलस्तर में तीन सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से वृद्धि हो रही है। जलस्तर 69.57 मीटर रिकॉर्ड किया गया।
गंगा के जलस्तर में तीसरी बार वृद्धि हो रही है। अगस्त के शुरुआत और अंत में जलस्तर में वृद्धि हो रही थी। वहीं सितंबर में भी जलस्तर बढ़ने लगा है। अभी भी घाट औऱ तटवर्ती इलाके जलमग्न हैं। जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। इससे गंगा के आसपास रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वाराणसी में गंगा का चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर और खतरे का बिंदु 71.262 मीटर रिकॉर्ड किया गया।











Users Today : 59
Users This Year : 24288
Total Users : 36881
Views Today : 181
Total views : 72555