सावन में युवा कांग्रेस ने निकाली भव्य जलाभिषेक यात्रा, शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

सावन मास के पावन अवसर पर लंका थाना अंतर्गत चित्तूपुर ग्राम सभा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शूलटांकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली। प्रदेश सचिव, युवा कांग्रेस पूर्वी उत्तर प्रदेश सिद्धार्थ केसरी के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर नाचते-गाते श्रद्धालु चित्तूपुर से सीर गोवर्धन होते हुए शूलटांकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे।

शोभायात्रा के दौरान भगवान शंकर और माता पार्वती की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। डीजे की धुन पर शंकर-पार्वती के स्वरूप में कलाकारों की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। पूरे रास्ते श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

कांग्रेस के शहर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि सावन का महीना आस्था और भक्ति का पर्व है। ऐसे धार्मिक आयोजनों के माध्यम से लोगों में आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश जाता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को सावन मास की शुभकामनाएं दीं।

रोहनिया विधानसभा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह पटेल ने कहा कि शूलटांकेश्वर महादेव में जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में लोगों का पहुंचना भगवान शिव के प्रति उनकी गहरी आस्था को दर्शाता है। उन्होंने आयोजन में शामिल सभी कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं का आभार जताया।

प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस पूर्वी उत्तर प्रदेश सिद्धार्थ केसरी ने कहा कि सावन के पावन अवसर पर यह यात्रा श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य लोगों को धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ना और आपसी सौहार्द को मजबूत करना है।

शोभायात्रा में महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस चंचल शर्मा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, रोहनिया विधानसभा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह पटेल, अवधेश पटेल, अभिषेक पटेल, विश्वजीत पटेल, आशीष पटेल, नितेश पटेल, महेश सिंह केशव केसरी आनंद केसरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। मंदिर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शूलटांकेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।

 

रिपोर्ट: धनेश्वर साहनी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई