पूर्वांचल यात्रा गाजीपुर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत “उठी रिक्त पदों को भरने और जवाबदेह सरकार की मांग”

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

गाजीपुर 22 अगस्त 2026

दिन शनिवार को रोजगार सामाजिक अधिकार अभियान के तहत 9 सूत्री एजेंडे को लेकर 9 अगस्त को मिर्जापुर से आरंभ हुई ‘पूर्वांचल यात्रा’ गाजीपुर पहुंचने पर छात्र-छात्राओं, अधिवक्ताओं, शिक्षकों और बुद्धिजीवियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान शहर के प्रमुख स्थलों पर सभाएं आयोजित भी की गईं और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया।

पीजी कॉलेज गाजीपुर, स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज, कलेक्ट्रेट, लंका चौराहा, महुआ बाग चौराहा और रेलवे स्टेशन पर यात्रा का स्वागत दीपक उपाध्याय, प्रद्युम्मन यादव, शिवम उपाध्याय, सुधांशु तिवारी, अंशु पांडेय, नीलेश बिंद, शशांक उपाध्याय, आकाश चौधरी, सुधाकर पांडेय, विक्की पांडेय, विकास यादव, राहुल यादव, अभिषेक गौड़, एडवोकेट अरुण श्रीवास्तव और एडवोकेट शिब्बू भाई की अगुवाई में किया गया।
तथा इस अवसर पर महान विभूतियों और सेनानियों—शहीद चंद्रशेखर, स्वामी सहजानंद सरस्वती, बाबू राजेश्वर सिंह, केशव शर्मा और कामरेड सरजू पांडेय की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया गया।

पीजी कॉलेज गाजीपुर में आयोजित संवाद के दौरान वक्ताओं ने कल्याणकारी राज्य की अवधारणा को मजबूत करने पर बल दिया। तथा देश भर में रिक्त पड़े एक करोड़ पदों को तत्काल और पारदर्शी तरीके से भरे जाने की पुरजोर मांग उठाई गई। शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य: रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेंशन जैसे संवैधानिक अधिकारों की गारंटी दिए जाने की बात कही गई।

बेतहाशा मुनाफाखोरी और लूट पर रोक लगाने के लिए कारपोरेट संपत्ति पर कर लगाने तथा पूंजी के विनियमन व नियंत्रण की आवश्यकता पर जोर दिया गया। और संचालन कर रहे डॉ. शम्मी कुमार सिंह ने प्रदेश से पूंजी पलायन रोकने, युवाओं को सस्ते दरों पर उद्यम लोन दिलाने, प्राकृतिक संसाधनों की लूट व निजीकरण पर रोक तथा पर्यावरण संरक्षण का मुद्दा उठाया। छात्र नेता दीपक उपाध्याय ने पेपर लीक पर पूर्ण रोक लगाने और छात्रसंघ बहाली की मांग की।

यात्रा संयोजक मंडल की सदस्य रूबी सिंह गोंड और गूंजा गोंड ने युवाओं व आमजन से आगामी 20 सितंबर को शास्त्री घाट, वाराणसी में आयोजित होने वाले विशाल सम्मेलन में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की। इसके अतिरिक्त किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी और असंगठित मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दे भी एजेंडे में शामिल हैं।

इस संवाद में डॉ. राम प्रकाश गौतम, अशोक कुमार, सविता गोंड, अर्जुन प्रसाद, इंद्रदेव खरवार, सुगवंती गोंड सहित रोजगार अधिकार अभियान के नेशनल कोऑर्डिनेटर राजेश सचान भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट: विकास सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई