30 अक्टूबर 2025 दिन बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त सभागार में श्री देव दीपावली आरती महासमिति एवं पर्यटन विभाग की बैठक हुआ

Share

जिसमें विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली को सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण तथा काशी की गरिमा के अनुरूप मनाने एवं इस वर्ष की देव दीपावली ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित करने का निर्णय हुआ।समारोह की बैठक को संबोधित करते हुए मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने कहा कि इस वर्ष की देवदीपावली को अन्य वर्षों की तुलना में श्रेष्ठता के साथ मनाएं तथा काशी की गरिमा के अनुरूप इसे सम्पन्न करें।

इसी क्रम में बैठक को संबोधित करते हुए नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कहा कि देव दीपावली के दिन एक साथ सभी घाटों एवं स्थानों पर दीप जलाएं तथा सफाई के साथ साथ प्रत्येक समस्या के समाधान में सहयोग करें।बैठक में अध्यक्ष आचार्य वागीश दत्त मिश्र ने कहा कि इस वर्ष बूंदी परकोटा घाट पर देव दीपावली भगवान बुद्ध को समर्पित होगी। सभी लोग सौहार्द और सुरक्षा के साथ देव दीपावली मनाएं। इस वर्ष की देव दीपावली ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित होगी।

आचार्य मिश्र ने घाटों की सीढ़ियों पर विद्युत झालर नहीं लगाने की अपील किया। किसी भी प्रकार के जातीय, राजनीतिक एवं असमाजिक नारों का उल्लेख नहीं करें। अग्रेत्तर आचार्य मिश्र ने प्रशासन से अनुरोध किया कि विगत वर्षों से जो लोग एवं संस्थाएं देव दीपावली मना रहे हैं तथा आरती कर रहे हैं उन्हें ही इस वर्ष देव दीपावली एवं आरती करने की अनुमति होगी। किसी नए व्यक्ति को नई शुरुआत की छूट नहीं होगी।

आचार्य वागीश दत्त मिश्र ने कहा कि जाति पंथ अनेक हम सनातनी एक की भावना को केंद्र में रखकर विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली मनाएं। बैठक का संचालन पण्डित गंगाधर उपाध्याय ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर ओम प्रकाश सिंह ने किया। बैठक में सी डी ओ प्रखर कुमार सिंह,नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल,पर्यटन अधिकारी नितिन द्विवेदी सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

 

बैठक में विजय बिहारी पाण्डेय, छेदी लाल वर्मा, नलिन नारायण मिश्र, प्रदीप पाल, राजीव कन्नौजिया, श्रेष्ठ नागर,चेतन भारद्वाज, हेमी गुरु, अरुण सिंह, बलराम यादव, महेश मौर्या, शारदा यादव, किरण तिवारी, पुष्पा गुप्ता, कोमल गुप्ता, तुलसी दास मिश्रा, राम अवध यादव, सुरेंद्र जैन, अतुल झींगरन, सदानंद, विशाल अवरेकर, विनोद पांडेय, सार्थक झीगरन, जगदीश कन्नौजिया, अशोक भारती एवं घनश्याम सिंह सहित सभी घाट संचालक, आरती समिति एवं अन्य संस्थाओं के सदस्य उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट धनेश्वर साहनी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई