एडीआर की ताज़ा रिपोर्ट ने चौंकाने वाले आंकड़े उजागर किए हैं। महागठबंधन के 79% और एनडीए के 70% विधायक आपराधिक मामलों से घिरे हुए हैं।
दोनों ही खेमों में गंभीर आरोपों वाले नेताओं की मौजूदगी बिहार की राजनीति में अपराधीकरण की गहरी पैठ को दर्शाती है। जनता के प्रतिनिधियों पर इतने मामले दर्ज होना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है।