छुटभैये भी अपना श्रेय बताने से पीछे नहीं, प्रतिमा के साथ फोटो खिंचाकर अपने मुहे मियां मिट्ठू बन रहे
चंदौली सकलडीहा भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी (कां) और समर्थकों के आगे आखिरकार प्रशासन को झुकना पड़ा और जनपद के सकलडीहा के मुख्य चौराहे पर अपने खर्चें से बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की बड़ी और भव्य प्रतिमा लगानी पड़ी. बेशर्मी की हद तो तब हो गई जब छुटभैये भी प्रतिमा के साथ फोटो खिंचाकर मीडिया में अपना प्रयास और श्रेय बताकर अपने मुहे मियां मिट्ठू बनकर वाहवाही लूटने लगे.
दरअसल सकलडीहा कस्बा के मुख्य चौराहे पर वर्ष 1995 से डॉ अंबेडकर प्रतिमा स्थापित थी, चंदौली सकलडीहा वाया चहनियां मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान इसके जद में आ गई थी. शुक्रवार की देर रात कार्यदाई संस्था द्वारा प्रतिमा हटा दी गई और ठीक उसके पीछे एक नई और छोटी प्रतिमा लगा दी गई.
शनिवार की सुबह जब समर्थकों को खबर लगी तब आग बबूला हो गए और सड़क पर उतर आए. वहीं बिना बताए और छोटी प्रतिमा लगाए जाने का आरोप लगाकर प्रदर्शन करने लगे. मौके पर सकलडीहा सीओ स्नेह तिवारी और एसडीएम कुंदन राज कपूर कई थानों की पुलिस लगाकर समर्थकों को समझाने बुझाने का प्रयास किए, लेकिन समर्थक बड़ी और भव्य प्रतिमा लगवाने की जिद्द पर अड़ गए.
हार पटक कर प्रशासन को उनके मन माफीत अपने खर्चें से बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की बड़ी और भव्य प्रतिमा मंगाकर लगाना पड़ा.अब छूटभैये भी अपना प्रयास और श्रेय बताकर मीडिया में अपने मुहे मियां मिट्ठू बनकर खूब वाहवाही लूट रहे हैं.











Users Today : 88
Users This Year : 19423
Total Users : 32016
Views Today : 154
Total views : 63590