उत्तर प्रदेश में 12 रबी-उल-अव्वल के अवसर पर ईद-मिलादुन्नबी का त्योहार धूमधाम और शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखने के लिए पुलिस बल की व्यापक तैनाती के साथ-साथ सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से जुलूस मार्गों की लगातार निगरानी की जा रही है। यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कई मार्गों पर डायवर्जन लागू किया है।

ड्रोन से निगरानी और कड़ी सुरक्षा: लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज और कानपुर सहित पूरे प्रदेश में पुलिस बल तैनात है।
वाराणसी में 5 किमी लंबा जुलूस: वाराणसी में सुबह 8 बजे मदहे सहाबा का विशाल जुलूस निकाला गया। प्रशासन और कमेटी की सहमति के बाद वाहनों की संख्या 1500 से घटाकर 100 तक सीमित की गई। जुलूस में करीब 2000 से अधिक लोग हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर शामिल हुए।
सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल: उदयगंज में आचार्य पंडित कृष्णचंद्र शुक्ल ने सदर और हुसैनगंज से आए जुलूस का भव्य स्वागत किया। उन्होंने मुस्लिम धर्मगुरुओं को शॉल ओढ़ाकर व माला पहनाकर सम्मानित किया। पंडित शुक्ल ने कहा कि वे पिछले 20 वर्षों से जुलूस का स्वागत कर रहे हैं और यह परंपरा आपसी प्रेम, भाईचारे व एक-दूसरे के धर्म के सम्मान का प्रतीक है।









Users Today : 42
Users This Year : 24632
Total Users : 37225
Views Today : 103
Total views : 73164