यूपी में 60 साल से ऊपर की महिलाओं को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अब रोडवेज बसों में कर सकेंगी मुफ्त यात्रा

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मातृशक्ति को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ किया।

इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक उम्र की सभी महिलाओं को यूपी रोडवेज की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। इससे पहले मंगलवार को ही कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी।

योजना की मुख्य बातें:

1. किसे मिलेगा लाभ: उत्तर प्रदेश की निवासी 60 वर्ष से अधिक उम्र की सभी महिलाएं।

2. रोज कितनों को फायदा: इस योजना का लाभ रोजाना लगभग 88,438 महिला यात्रियों को मिलने का अनुमान है।

3. स्मार्ट कार्ड बनेगा: निःशुल्क यात्रा को व्यवस्थित करने के लिए परिवहन निगम द्वारा पात्र महिलाओं को विशेष स्मार्ट कार्ड दिया जाएगा। इसी कार्ड से पहचान और मुफ्त यात्रा सुनिश्चित होगी।

4. सरकार पर कितना खर्च: इस सुविधा से सरकार पर हर महीने 22.55 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय भार आएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फैसले के जरिए सरकार ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता दी है। ‘सशक्त नारी’ के संकल्प को अब परिवहन सेवाओं से भी जोड़ दिया गया है।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई