अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की निर्माण/तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी/बरामदगी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को निर्देश दिये गये है ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही के क्रम में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में थाना अहरौरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । दिनांकः 24.08.2026 थाना अहरौरा पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर अंतर्जनपदीय 03 हेरोईन तस्कर
1. सलीम पुत्र अजीमुल्ला निवासी ग्राम राजगढ़ थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर,
2. लक्की सोनकर पुत्र राजू सोनकर निवासी बभनौली थाना राबर्टसगंज जनपद सोनभद्र व
3. इद्दू आमीन अहमद पुत्र स्व0 जमील अहमद निवासी नई बस्ती थाना राबर्टसगंज जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तो के कब्जे से 334 ग्राम अवैध हिरोइन बरामद किया गया ।
उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अहरौरा पर मु0अ0सं0-172/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है । घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटर साइकिल वाहन संख्या UP 63 AX 7371 को 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण —
1. सलीम पुत्र अजीमुल्ला निवासी ग्राम राजगढ़ थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 21 वर्ष ।
2. लक्की सोनकर पुत्र राजू सोनकर निवासी बभनौली थाना राबर्टसगंज जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 21 वर्ष ।
3. इद्दू आमीन अहमद पुत्र स्व0 जमील अहमद निवासी नई बस्ती थाना राबर्टसगंज जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 21 वर्ष ।
बरामदगी विवरण —
334 ग्राम अवैध हिरोइन (अंतराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत ₹ 64 लाख).
घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटर साइकिल वाहन संख्या UP 63 AX 7371 बरामद ।
पंजीकृत अभियोग —
मु0अ0सं0-172/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर ।
आपराधिक इतिहास- (अभियुक्त- सलीम उपरोक्त)
1. मु0अ0सं0-421/2026 धारा 20,27(a),29,60,8 एनडीपीएस एक्ट थाना राबर्टसगंज जनपद सोनभद्र ।
आपराधिक इतिहास- (अभियुक्त- लक्की सोनकर उपरोक्त)
1. मु0अ0सं0-48/2016 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना फुलपुर जनपद वाराणसी ।
2. मु0अ0सं0-163/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना लालपुर/पाण्डेयपुर जनपद वाराणसी ।
3. मु0अ0सं0-488/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना राबर्टसगंज जनपद सोनभद्र।
4. मु0अ0सं0-648/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना राबर्टसगंज जनपद वाराणसी ।
5. मु0अ0सं0-111/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना राबर्टसगंज जनपद वाराणसी ।
आपराधिक इतिहास- (अभियुक्त- इद्दू उपरोक्त)
1. मु0अ0सं0-107/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना रायपुर जनपद सोनभद्र ।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम —
उप-निरीक्षक महेन्द्र कुमार व उप निरीक्षक आशीष कुमार सिंह मय पुलिस टीम थाना अहरौरा जपनद मीरजापुर ।










Users Today : 45
Users This Year : 24395
Total Users : 36988
Views Today : 94
Total views : 72727