पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के क्रम में दिनांक 24.08.2026 को थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश तथा चेकिंग की जा रही थी।
इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बिहड़ा नहर के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग करते समय एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अनिल पासी पुत्र स्व0 दयाराम पासी, निवासी ग्राम मलखानपुर, थाना सरायइनायत, जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 21 वर्ष बताया।
अभियुक्त के कब्जे से बरामद हीरो स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाइकिल संख्या UP65EX1972 के चेचिस एवं इंजन नंबर का सत्यापन किया गया, जो थाना मिर्जामुराद पर पंजीकृत मु0अ0सं0-243/2026, धारा 303(2) बीएनएस में चोरी गई मोटरसाइकिल पाई गई।
अभियुक्त से पूछताछ करने पर उसने दिनांक 31.07.2026 को कछवा रोड चौराहे के पास जिम के सामने से एक अन्य मोटरसाइकिल चोरी करने की बात बताई। अभियुक्त की निशानदेही पर राधाकृष्ण मंदिर, मिर्जामुराद के पास से हीरो स्प्लेण्डर प्रो मोटरसाइकिल संख्या UP65BL6569 बरामद की गई, जो थाना मिर्जामुराद पर पंजीकृत मु0अ0सं0-228/2026, धारा 303(2) बीएनएस में चोरी गई मोटरसाइकिल पाई गई।
उक्त दोनों मोटरसाइकिलों की बरामदगी के आधार पर संबंधित अभियोगों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
वादीगण द्वारा थाना मिर्जामुराद पर तहरीर देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 31.07.2026 को कछवा रोड चौराहे के पास जिम के सामने से तथा दिनांक 20.08.2026 को कछवा रोड चारमुहानी के पास फल मंडी से उनकी मोटरसाइकिलें अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई हैं। प्राप्त तहरीरों के आधार पर थाना मिर्जामुराद पर क्रमशः मु0अ0सं0-228/2026 एवं मु0अ0सं0-243/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किए गए।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
अनिल पासी पुत्र स्व0 दयाराम पासी, निवासी ग्राम मलखानपुर, थाना सरायइनायत, जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 21 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0-243/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. मु0अ0सं0-228/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।
बरामदगी का विवरण
1. 01 अदद हीरो स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाइकिल संख्या UP65EX1972।
2. 01अदद हीरो स्प्लेण्डर प्रो मोटरसाइकिल संख्या UP65BL6569।
गिरफ्तार एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी कुशवाहा थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 संदीप कुमार सिंह, चौकी प्रभारी कछवा, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।
3. रि0का0 विवेक सिंह, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।
4. रि0का0 सूरज कुमार गौड़, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।










Users Today : 45
Users This Year : 24395
Total Users : 36988
Views Today : 94
Total views : 72727