दिनांक 18.08.2026 को श्रेया उपाध्याय, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी ग्राम मरुई, थाना राजातालाब, वाराणसी, घर से जगतपुर महाविद्यालय, रोहनिया जाने के दौरान लापता हो गई थीं, जिसके संबंध में थाना राजातालाब पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी। दिनांक 20.08.2026 को श्रेया का शव थाना रोहनिया क्षेत्रान्तर्गत बच्छाव पश्चिमपुरा में पानी की टंकी के पास स्थित एक मकान से बरामद हुआ। परिजनों की तहरीर के आधार पर विवेक चौबे उर्फ निखिल के विरुद्ध थाना राजातालाब पर मु0अ0सं0-157/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु नीतू कादयान, पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन एवं नृपेन्द्र, अपर पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर थाना राजातालाब एवं एसओजी की 04 पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे।
इसी क्रम में दिनांक 24.08.2026 को थाना राजातालाब पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तों की तलाश एवं चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमे से संबंधित अभियुक्त काले रंग की हीरो स्प्लेण्डर मोटरसाइकिल से खैरा मिर्जापुर की ओर से जक्खिनी की तरफ आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा जमुनीपुर तिराहा के पास चेकिंग प्रारम्भ की गई।
इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर रमईपुर भट्ठा के पास रास्ता खराब होने के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को पकड़ने का प्रयास किया गया
तो अभियुक्त ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर गया। अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जक्खिनी भेजा गया।
घायल अभियुक्त की पहचान पुनीत मिश्रा पुत्र सुरेन्द्र मिश्रा, निवासी ग्राम मिसरौली बकुची डाड़ीडीह अरदौना, थाना हलधरपुर, जनपद मऊ, उम्र करीब 26 वर्ष के रूप में हुई। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर, घटना में प्रयुक्त 01 अदद हीरो स्प्लेण्डर मोटरसाइकिल, 01 अदद आईफोन मोबाइल फोन एवं बरामद।
पूछताछ का विवरण
पूछताछ के दौरान अभियुक्त पुनीत मिश्रा द्वारा बताया गया कि उसने अपने साथी विवेक चौबे उर्फ निखिल पुत्र रामसहाय चौबे, निवासी ग्राम नियारडीह, थाना चोलापुर, वाराणसी के साथ मिलकर दिनांक 18.08.2026 को श्रेया उपाध्याय की हत्या की घटना को अंजाम दिया था। अभियुक्त के अनुसार उक्त हत्या के एवज में विवेक चौबे द्वारा उसे ₹22 लाख देने की बात कही गई थी।
मोटरसाइकिल के संबंध में पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उक्त मोटरसाइकिल विवेक चौबे द्वारा उसे आवागमन के लिए दी गई थी जिससे हमने घटना कारित करने में प्रयोग किया था।
अभियुक्त द्वारा पूछताछ में दी गई जानकारी के संबंध में प्राप्त साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर अग्रिम विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है।
मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास
मुख्य अभियुक्त विवेक चौबे उर्फ निखिल की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीमों द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर दबिश एवं आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। शीघ्र ही उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना राजातालाब पर मु0अ0सं0-159/2026, धारा 109(1) बीएनएस एवं 3/25/5/27 आयुध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त मु0अ0सं0-157/2026, धारा 103(1) बीएनएस में वांछित अभियुक्त था।
अभियोग जिसके अन्तर्गत गिरफ्तारी हुई
1. मु0अ0सं0-157/2026, धारा 103(1) बीएनएस, थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी।
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0-159/2026, धारा 109(1) बीएनएस एवं 3/25/5/27 आयुध अधिनियम, थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी।
बरामदगी का विवरण
1. 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर।
2. 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर।
3. 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर।
4. 01 अदद हीरो स्प्लेण्डर मोटरसाइकिल, वास्तविक पंजीकरण संख्या UP61U3397 घटना में प्रयुक्त।
5. 01 अदद आईफोन मोबाइल फोन घटना में प्रयुक्त।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1. पुनीत मिश्रा पुत्र सुरेन्द्र मिश्रा, निवासी ग्राम मिसरौली बकुची डाड़ीडीह अरदौना, थाना हलधरपुर, जनपद मऊ, उम्र करीब 26 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली टीमों का विवरण
थाना राजातालाब पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक दयाराम, थाना राजातालाब, कमि0 वाराणसी।
2. उ0नि0 आनन्द कुमार पाण्डेय, चौकी प्रभारी जक्खिनी, थाना राजातालाब, कमि0 वाराणसी।
3. उ0नि0 अजब सिंह, थाना राजातालाब, कमि0 वाराणसी।
4. उ0नि0 रोहित दूबे, थाना राजातालाब, कमि0 वाराणसी।
5. उ0नि0 राजेश मौर्या, चौकी प्रभारी कस्बा राजातालाब, थाना राजातालाब, कमि0 वाराणसी।
6. उ0नि0 साकेत पटेल, चौकी प्रभारी मातलदेई, थाना राजातालाब, कमि0 वाराणसी।
7. हे0का0 गिरजाशंकर, थाना राजातालाब, कमि0 वाराणसी।
8. का0 राजू सोनकर, थाना राजातालाब, कमि0 वाराणसी।
9. का0 मन्तोष कुमार शाह, थाना राजातालाब, कमि0 वाराणसी।
10. हे0का0 चालक सुनील कुमार सिंह, थाना राजातालाब, कमि0 वाराणसी।
एसओजी टीम का विवरण
1. उ0नि0 गौरव कुमार सिंह, प्रभारी एसओजी कमि0 वाराणसी।
2. उ0नि0 आयुष पाण्डेय, एसओजी, कमि0 वाराणसी।
3. हे0का0 प्रमोद सिंह, एसओजी, कमि0 वाराणसी।
4. का0 आलोक मौर्या, एसओजी, कमि0 वाराणसी।
5. का0 मयंक त्रिपाठी, एसओजी, कमि0 वाराणसी।
6. का0 इन्द्रेश सिंह, एसओजी, कमि0 वाराणसी।
7. का0 सचिन मिश्रा, एसओजी, कमि0 वाराणसी।
8. का0 मनीष बघेल, एसओजी, कमि0 वाराणसी।
9. का0 अंकित मिश्रा, एसओजी, कमि0 वाराणसी।
10. का0 प्रेमशंकर पटेल, एसओजी, कमि0 वाराणसी।
11. का0 मनीष तिवारी, एसओजी, कमि0 वाराणसी।
12. का0 अभिषेक वर्मा, एसओजी, कमि0 वाराणसी।
13. का0 सुमित शाही, एसओजी, कमि0 वाराणसी।
सर्विलांस सेल टीम का विवरण
1. निरीक्षक दिनेश कुमार यादव, प्रभारी सर्विलांस सेल, कमि0 वाराणसी।
2. हे0का0 सन्तोष कुमार पासवान, सर्विलांस सेल, कमि0 वाराणसी।
3. का0 मनीष कुमार, सर्विलांस सेल, कमि0 वाराणसी।










Users Today : 45
Users This Year : 24395
Total Users : 36988
Views Today : 94
Total views : 72727