सैयदराजा(चंदौली)
देश के स्वतंत्रता दिवस की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे पूरा देश तिरंगामय होता जा रहा है। इसी तरह का नजारा नगर पंचायत सैयदराजा में देखने को मिला ।नगर पंचायत सैयदराजा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज सैयदराजा के छात्र छात्राओ ने तिरंगा यात्रा निकालकर पूरे कस्बे को तिरंगामय बना दिया।
देश प्रेम से ओतप्रोत नारों एवं संबोधनों से पूरा कस्बा देश भक्ति की भावना से भर गया। भारत माता की जय ,वंदे मातरम, महात्मा गांधी अमर रहे, सुभाष चंद्र बोस अमर रहे, सरदार वल्लभभाई पटेल अमर रहे ,इंकलाब जिंदाबाद आदि नारे हर बच्चे की जुबान पर गूंज रहे थे ।
नेशनल इंटर कॉलेज सैयदराजा के द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा विद्यालय से प्रारंभ होकर जमानियाॅ मोड से होते हुए भतीजा मोड़ तक गई और पुनः विद्यालय तक आकर तिरंगा यात्रा समाप्त हुई ।
तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह के द्वारा समस्तअध्यापकों,छात्र छात्राओं को अपने घरों तथा आसपास तिरंगा फहराने का आवाहन किया गया। इस अवसर पर सैयदराजा थाने के पुलिस अधिकारी एवं पुलिसकर्मी भी तिरंगा यात्रा में साथ-साथ कदम से कदम मिलाते हुए पूरी रैली में साथ रहे।
इस अभियान में विद्यालय के अध्यापक रजनीश, अर्पण,आनंद ,मारकंडे प्रसाद, ओमप्रकाश,प्रदीप कुमार ,अनूप कुमार ,दीनबंधु, अतुल कुमार, योगेश कुमार, अजयझा,नित्यानंद ,पंकज सिंह ,भारत भूषण ,राकेश सिंह प्रमोद पाठक, जयप्रकाश, संतोष केशव, विकास, धर्मेंद्र,अशोक सहित सैकङों बच्चे शामिल रहे।











Users Today : 22
Users This Year : 23633
Total Users : 36226
Views Today : 30
Total views : 71133