श्री श्री दुर्गा पूजा समिति, बबुरी ने किया नई कार्यकारिणी का गठन

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

बबुरी, चंदौली

पूर्व अध्यक्ष गिरधारी जायसवाल के इस्तीफा देने के बाद रविवार को बबुरी पोखरे पर दुर्गा पूजा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से सुधीर सिंह को समिति का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं  अमन कुमार सिंह को महामंत्री चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर सुशील जायसवाल,  शशि प्रकाश गांधी एवं अजय मोदनवाल को चुना गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि समिति मिलकर इस वर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन धूमधाम और शांतिपूर्ण तरीके से कराएगी।

बैठक में सोनू केसरी, पुल्लु मौर्य, नारायण चौरसिया, प्रहलाद केसरी, आदर्श तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई