सकलडीहा,
कोतवाली क्षेत्र के बलारपुर गांव निवासी किसान संतोष यादव के एकलौते 16 वर्षीय बेटे करन यादव की दोपहर ढ़ाई बजे अप में आ रही श्रमजीवी एक्सप्रेस टे्रन की चपेट में आने से मौत होगयी है। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। दिलदारनगर जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई में जुट गया। युवक सकलडीहा इंटर कॉलेज का कक्षा 9 का छात्र था।

बलारपुर गांव के स्व.फौजदार यादव के तीन पुत्र संतोष,रवि और सतीश है। संतोष यादव के एक पुत्र करन यादव और दो पुत्री चांदनी व अंजनी है। 16 वर्षीय करन सकलडीहा इंटर कॉलेज में कक्षा 9 का छात्र था। करन घर पर अक्सर मोबाइल में व्यस्त रहता था। जिसे लेकर परिवार के लोग अक्सर समझाते थे कि मोबाइल कम पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दो।
लेकिन छात्र परिवार के चोरी छिपे मोबाइल पर अक्सर व्यस्त रहता था। शनिवार को सुबह साढ़े सात बजे स्कूल जाने की बात कहकर घर से साइकिल व स्कूल बैग लेकर निकल गया था। स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर नहीं आने पर परिजन परेशान थे। करीब ढ़ाई बजे अप में आ रही श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत होगयी।
घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे पिता और चाचा बेटे की शव देख दहाड़ मारकर रोने लगे। वही घर पर माता संजू देवी सहित बहने भी भाई की मौत की खबर मिलते ही बिलख बिलख कर रोने लगी। बहने भाई की मौत पर रोते रोते बेहोश हो जा रही थी।
जिसे देख लोग मर्माहत हो जा रहे थे। जीआरपी दिलदारनगर और कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीएम के लिये विधिक कार्रवाई में जुट गएं। इस बाबत कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई है
परिजनों के शिनाख्त के बाद शव को पीएम के लिए जीआरपी को दे दिया गया है।











Users Today : 28
Users This Year : 23639
Total Users : 36232
Views Today : 43
Total views : 71146