चंदौली
विकासखंड नियामताबाद की ग्राम सभा गोपालपुर स्थित खलवा बस्ती में जाने वाला रास्ता सीवर कार्य के बाद बेहद जर्जर होकर दलदल में तब्दील हो गया है। सड़क की मरम्मत न होने से राहगीरों, स्कूली बच्चों तथा बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इसी मार्ग से मस्जिद जाने वाले लोगों को भी प्रतिदिन आवागमन में कठिनाई हो रही है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी चंदौली से तत्काल संज्ञान लेकर मौके का निरीक्षण कराने तथा सड़क का शीघ्र निर्माण/मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारु हो सके और किसी दुर्घटना की आशंका को टाला जा सके।











Users Today : 28
Users This Year : 23639
Total Users : 36232
Views Today : 43
Total views : 71146