सरकारी नाले व गैर-मुमकिन भूमि पर कथित कब्जे की शिकायत पर प्रशासन सक्रिय

Picture of ancharroshniroshni@gmail.com

ancharroshniroshni@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली। ग्राम ताहीरपुर में आराजी संख्या 67, जो राजस्व अभिलेखों में सरकारी नाला दर्ज है, तथा आराजी संख्या 68, जो गैर-मुमकिन भूमि है, पर कथित अवैध कब्जे को लेकर ईशान मिल्की द्वारा शिकायत की गई थी।

 

शिकायत का संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने धारा 67 के अंतर्गत चल रहे बेदखली वाद संख्या 02475/2020 एवं 02474/2020 के अनुपालन के लिए राजस्व टीम का गठन किया है। प्रशासनिक आदेश के अनुसार 10 अगस्त 2026 को दोपहर में टीम मौके पर पहुंचकर निरीक्षण एवं आवश्यक कार्रवाई करेगी।

 

मामला गोपालपुर की ग्राम प्रधान फातिमा बेगम से संबंधित बताया जा रहा है। पुलिस बल उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। अब सभी की नजर प्रशासन की मौके पर होने वाली कार्रवाई पर है।

 

Riport Ishan milki

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई