खेकड़ा में हुआ सरस्वती माताजी के चातुर्मास मंगल कलश स्थापना समारोह का भव्य आयोजन

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

बागपत

उत्तर प्रदेश की धर्मनगरी खेकड़ा में स्थित चमत्कारी श्री 1008 पार्श्वनाथ धरणेन्द्र पद्मावती धाम, निर्भय एन्क्लेव में रविवार को 30वां गणिनी आर्यिका श्री 105 सरस्वती माताजी के चातुर्मास मंगल कलश स्थापना समारोह एवं मां पद्मावती की भक्ति आराधना का भव्य आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ।

समारोह के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

मुख्य कलश मीनू जैन धर्मपत्नी राजेश जैन, रोहिणी द्वारा स्थापित किया गया।

दीप प्रज्ज्वलन गौरव जैन सौरभ जैन सपरिवार, हरदेवपुरी, शाहदरा ने किया।

मुख्य चोला अर्पण अनीता जैन धर्मपत्नी पवन जैन, गुड़गांव द्वारा किया गया।

इसी क्रम में फूल माला अर्पण अनिल जैन पुत्र सिद्धार्थ जैन, दीपिका जैन, राहुल जैन, कृति जैन, मॉडल टाउन, दिल्ली, मिठाई अर्पण दिव्या जैन धर्मपत्नी गौरव जैन लक्ष्मी नगर तथा फल अर्पण मंजू जैन धर्मपत्नी नरेश जैन खेकड़ा द्वारा किया गया।

पंच मेवा अर्पण सतीश जैन मनोज जैन सपरिवार खेकड़ा ने किया। छप्पन भोग कपिला जैन धर्मपत्नी आशीष जैन पुत्र ईशान जैन गुड़गांव, हरियाणा ने लगाया। शास्त्र भेंट रीता जैन धर्मपत्नी मुकेश जैन, राधेपुरी दिल्ली द्वारा की गई।

वहीं वस्त्र भेंट रजनी जैन धर्मपत्नी नवीन जैन वैशाली, पाद प्रक्षालन श्रीमती मंजू जैन, धर्मपत्नी आदेश जैन, लक्ष्मी नगर दिल्ली तथा आरती निक्की जैन धर्मपत्नी नवीन जैन बिहारी कॉलोनी दिल्ली द्वारा की गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा 51 चोले अर्पित किए गए।

कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भजन गायक हिमांशु जैन और आर्यन जैन के भक्ति संगीत ने श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर किया और अपनी प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बनाया।

कार्यक्रम का आयोजन श्री 1008 पार्श्वनाथ धरणेन्द्र पद्मावतीधाम समिति द्वारा किया गया।

इस अवसर पर धाम के अध्यक्ष अंकुश जैन, सह कोषाध्यक्ष लाजपतराय जैन, विपुल जैन बागपत, जनेश्वर दयाल जैन, नरेश जैन, अनिल जैन, सुनील जैन, अजय जैन सहित सैंकड़ों श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – विवेक जैन

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई