किन्नर विवाद में फरार गुलाबो गिरफ्तार, ईंटबाजी में साथी हुआ था घायल

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जौनपुर

शाहगंज थाना क्षेत्र में किन्नरों के दो गुटों के बीच हुए विवाद और मारपीट के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को वांछित किन्नर गुलाबो को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त को डाली किन्नर ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वह अपने साथियों शमा, सीमा, बिजली और अन्य चेलों के साथ बातचीत के लिए गुलाबो किन्नर के घर पहुंची थी।

आरोप है कि गुलाबो ने घर का दरवाजा बंद कर छत पर चढ़कर गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से ईंट-पत्थर फेंके। इस दौरान सीला किन्नर के सिर में गंभीर चोट लगी, जिसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज और बाद में गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।

घटना के आधार पर शाहगंज थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे वांछित आरोपी गुलाबो किन्नर को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह और उपनिरीक्षक ओम प्रकाश पांडेय सहित थाना शाहगंज पुलिस के अन्य कर्मी शामिल रहे।

 

रिपोर्ट – सुरेश कुमार शर्मा

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —