जौनपुर
शाहगंज थाना क्षेत्र के आजाद रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। हादसे में बाइक सवार दो सगे भाई दिव्यांशु (23) और प्रियांशु (19), पुत्र लाला गौतम, निवासी कौड़िया, शाहगंज गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों भाई एक ही बाइक से काम पर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही कार से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। घायलों को तत्काल शाहगंज सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए दोनों भाइयों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालत नाजुक होने पर उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया।
वहीं कार सवार घायलों का उपचार शाहगंज सीएचसी में चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।









Users Today : 83
Users This Year : 23779
Total Users : 36372
Views Today : 216
Total views : 71482