29वीं अंतर वाहिनी हॉकी प्रतियोगिता-2026 का फाइनल मुकाबला सकुशल संपन्न हो गया.

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

दिनांक 02.08.2026 को संध्याकालीन 29वीं अंतर वाहिनी हॉकी प्रतियोगिता-2026 का फाइनल मुकाबला सकुशल संपन्न हो गया.

फाइनल मैच 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर, वाराणसी एवं 37वीं वाहिनी पीएसी,कानपुर के मध्य खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में 37वीं वाहिनी पीएसी की टीम ने फाइनल मुकाबला 2-0 से जीत ली.

मुकाबला समाप्ति उपरांत प्रतियोगिता में शामिल समस्त टीमों द्वारा मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि महोदय का अभिवादन किया गया. तत्पश्चात आयोजन सचिव सेनानायक डॉ0 अनिल कुमार पाण्डेय (आईपीएस) द्वारा प्रतियोगिता का संक्षिप्त विवरण दिया गया. दोनों टीमों के प्रदर्शन की सराहना की गई.

तत्पश्चात मुख्य अतिथि का संबोधन हुआ अपने संबोधन में महोदय द्वारा हॉकी खेल के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला गया. बताया गया कि खेल के दौरान मानसिक रूप से मजबूत रहना बहुत आवश्यक है. विजेता टीम को हार्दिक बधाई दी गई. उपविजेता टीम के हौसले को बढ़ाया गया.

CO साहब द्वारा खेल को काफी बढ़ावा दिया जाता है.CO साहब का काफी योगदान रहा है. प्रतियोगिता को संपन्न कराने में अपना अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारी/ कर्मचारीगण को साधुवाद. आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं.

महोदय के संबोधन उपरांत पुरस्कार वितरण किया गया. विजेता टीम को चल वैजयंती का खिताब दिया गया.

सर्वोत्तम खिलाड़ी का पुरस्कार नौशाद खान को दिया गया. विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया.

तत्पश्चात प्रतियोगिता समाप्ति की कार्यवाही की गई एवं मुख्य अतिथि महोदय द्वारा प्रतियोगिता समाप्ति की घोषणा की गई.

इस अवसर पर प्रमोद कुमार यादव -उपसेनानायक, अवरार अहमद -चिकित्सक, कैलाश नाथ यादव-शिविरपाल, कोच, 36Bn हॉकी टीम, सुरेंद्र कुमार-सूबेदार मेजर, संजय सिंह-वाहिनी खेल अधिकारी, राम सिंह-SQM, PC अंकित कुमार सिंह समेत समस्त टीम के कोच, टीम मैनेजर एवं खिलाड़ीगण, भारी संख्या में दर्शक गण उपस्थित रहे…

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई