जंसा पुलिस ने बड़ौरा बाजार में चलाया ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’, अतिक्रमण हटवाकर की वाहन चेकिंग

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आम जनता में सुरक्षा का अहसास कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को थाना जंसा पुलिस ने बड़ौरा बाजार में ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत व्यापक अभियान चलाया। पुलिस आयुक्त के निर्देशन और पुलिस उपायुक्त (गोमती ज़ोन) के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सत्यजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने पैदल गश्त की, अतिक्रमण हटवाया और सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बड़ौरा बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया। थानाध्यक्ष ने दुकानदारों और ठेला-पटरी व्यवसायियों को सख्त चेतावनी दी कि वे सड़कों पर सामान रखकर आवागमन बाधित न करें। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

पैदल गश्त के दौरान संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग की गई, जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को यातायात नियमों का पालन करने, अफवाहों से बचने और साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने के लिए जागरूक भी किया।

थानाध्यक्ष जंसा सत्यजीत सिंह ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, सुचारु यातायात सुनिश्चित करने और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई