राजातालाब
आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के टोडरपुर स्थित सिद्ध योग आश्रम के अध्यक्ष डॉ. राम शरण सिंह का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। वे बीएचयू आईटी के पूर्व प्रोफेसर थे।उनका अंतिम संस्कार हरिश्चंद्र घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र राकेश कुमार, आई.ई.एस, पावर मिनिस्ट्री भारत सरकार ने दी।
अंतिम संस्कार में अनिल सिंह, संजय सिंह, आशुतोष सिंह, कमलेश सिंह, बृज भूषण तिवारी एडवोकेट, विनोद पाण्डेय सहित आश्रम के गुरुभाई, प्रोफेसर एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके सामाजिक, शैक्षणिक एवं आध्यात्मिक योगदान को स्मरण किया।









Users Today : 81
Users This Year : 23777
Total Users : 36370
Views Today : 214
Total views : 71480