प्रयागराज- प्रेम प्रसंग में ममेरे भाई की हत्या का आरोप, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर गिरफ्तार

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

प्रयागराज में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर शिवम राय पर अपने ममेरे भाई सुमित उर्फ साहिल का अपहरण कर हत्या करने का आरोप है, पुलिस के मुताबिक शिवम ने हथौड़े से हमला कर सुमित की हत्या की और पहचान छिपाने के लिए शव को जला दिया, अपहरण के सात दिन बाद पुलिस ने अधजला शव बरामद किया

बताया जा रहा है कि सुमित ने अपनी महिला मित्र से अपने ममेरे भाई शिवम की मुलाकात कराई थी, जिसके बाद शिवम भी युवती को पसंद करने लगा, पुलिस की प्रारंभिक जांच में इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद और हत्या की साजिश की बात सामने आई है

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई