चन्दौली–
पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आकाश पटेल के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान फेज-5 द्वितीय चरण के तहत चलाए जा रहे “ऑपरेशन बचपन अभियान” के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनंत चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक एएचटी राघवेन्द्र सिंह व कांस्टेबल रामजी धूसिया बाल श्रम चंदौली द्वारा बाल एवं किशोर श्रमिकों बच्चों के बचाव एवं पुनर्वासन हेतु विशेष अभियान बाल श्रम मुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 05 बच्चों को होटल व ढाबो से बाल श्रम से मुक्त कराया गया और उनके अभिभावक को सुपुर्द किया जायेगा

आम जनमानस को बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति तथा बाल विवाह की हानियों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही शासन द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबरों 1090, 1098, 1076, 112 एवं 1930 — के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। चन्दौली पुलिस द्वारा बाल भिक्षावृत्ति, बाल श्रम एवं बाल विवाह जैसे सामाजिक अपराधों के विरुद्ध सतत कार्यवाही एवं जन जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेगा।









Users Today : 84
Users This Year : 23780
Total Users : 36373
Views Today : 217
Total views : 71483