सकलडीहा,
बरसात का मौसम होने के बाद भी जिले में सूखे की हालत को लेकर किसान चितिंत है। सरेहुआ से निकलने वाली दरियापुर माईनर में पानी नहीं होने से करीब तेरह किलोमीटर तक के सैकड़ों किसानों की खेत असिंचित है। रजवाहा से लेकर माइनर में पानी के अभाव में किसानों में हाहाकार मची है। पानी की समस्या का निदान नहीं होने पर किसानों ने आन्दोलन की चेतावनी दिया है।
दरियापुर माइनर रूपेठा से चांदपुर,कटेहरा,बहबलपुर,चकरिया,बथावर,दरियापुर,घरचित,सकलपुर,रतनपुरा,ओड़वली,पदुमनाथपुर,तेनुवट,चतुर्भुजपुर होते हुए बरठी,बहरवानी,खोर,मनियारपुर,ओनावल,डैना आदि गांव होते हुए तुलसी आश्रम से होकर अगहरबीर बहुरिया तक जाती है। इस माइनर से सैकड़ों किसानों की हजारों एकड़ खेत की सिंचाई होती है।
बरसात का माह होने के बाद भी रजवाहा से लेकर माइनर में पानी नहीं आने से टेल सूखी पड़ी है। किसान बरसात नही होने से परेशान और चिंतित है। किसानों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा होगया है। पानी के अभाव में रजवाहा घासफूस और जलकुंभी से पटी है।
किसान नेता बांसदेव यादव,मुकेश कुमार,राजीव दीक्षित,मुरली राजभर,नितिन तिवारी सहित अन्य किसानों ने पानी की समस्या का समाधान नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया है। उधर विभागीय अधिकारियों ने गंगा में पानी के अभाव होने का रोना रो रहे है।










Users Today : 16
Users This Year : 23712
Total Users : 36305
Views Today : 59
Total views : 71325