मुगलसराय के एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना का तबादला, राजेश कुमार वर्मा संभालेंगे कमान

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

ब्रेकिंग न्यूज़ , चंदौली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंदौली जिले में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन द्वारा जारी तबादला आदेश के तहत मुगलसराय तहसील के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) राजीव मोहन सक्सेना का तबादला कर दिया गया है। उन्हें अब चंदौली कलेक्ट्रेट में प्रभारी अधिकारी (OC) के पद पर तैनात किया गया है।

वहीं, अलीगढ़ से स्थानांतरित होकर आए राजेश कुमार वर्मा को मुगलसराय तहसील का नया एसडीएम बनाया गया है। वह इससे पहले अलीगढ़ में भी एसडीएम के पद पर कार्यरत थे। आदेश के अनुसार, वह शुक्रवार को मुगलसराय तहसील पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।

राजीव मोहन सक्सेना ने 27 मई 2026 को मुगलसराय एसडीएम का कार्यभार संभाला था। अपने लगभग दो माह के कार्यकाल में उन्होंने राजस्व, अतिक्रमण और जनहित से जुड़े मामलों में तेज़ी से कार्रवाई कर अलग पहचान बनाई। विशेष रूप से क्षेत्र के तालाबों को चिह्नित कर अतिक्रमण हटाने और उनके संरक्षण की दिशा में शुरू किए गए अभियान को लोगों ने सराहा।

इससे पहले वह नगर पालिका परिषद मुगलसराय में अधिशासी अधिकारी (ईओ) के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। ईओ रहते हुए उन्होंने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ कई बड़े अभियान चलाए, सड़क चौड़ीकरण कराया और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सख्त कदम उठाए।

तबादला आदेश जारी होते ही तहसील प्रशासन में हलचल तेज हो गई है। अब सभी की निगाहें नए एसडीएम राजेश कुमार वर्मा पर टिकी हैं। लोगों को उम्मीद है कि वह मुगलसराय में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाते हुए विकास कार्यों और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देंगे।

फिलहाल, चंदौली के इस प्रशासनिक बदलाव की चर्चा पूरे जिले में बनी हुई है।

 

रिपोर्ट  –  ईशान मिल्की 

Leave a Comment