सुरेरी, जौनपुर
जनपद की जनता के बीच अपनी जनसेवा, सहज व्यवहार और गरीबों के प्रति संवेदनशील छवि के लिए चर्चित पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने गुरुवार को सुरेरी पावर हाउस के समीप नवनिर्मित प्रधान टीवीएस शोरूम एवं सर्विस स्टेशन का फीता काटकर शुभारंभ किया। उद्घाटन के साथ ही पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में पहुंचकर इस नई पहल का स्वागत किया।
शोरूम के अधिकृत संचालक आकर्ष सिंह पुत्र विपिन कुमार सिंह ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह का माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया। इसके बाद धनंजय सिंह ने पूरे शोरूम एवं सर्विस स्टेशन का निरीक्षण किया और टीवीएस के नवीनतम पेट्रोल तथा इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक से लैस इलेक्ट्रिक वाहन भविष्य की आवश्यकता हैं। ऐसे प्रतिष्ठानों के खुलने से न केवल स्थानीय लोगों को उच्च गुणवत्ता की बिक्री एवं सर्विस सुविधाएं अपने क्षेत्र में उपलब्ध होंगी, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे और क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।
उन्होंने शोरूम प्रबंधन को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि ग्राहकों को ईमानदार, पारदर्शी और उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कर यह प्रतिष्ठान जनविश्वास की नई मिसाल स्थापित करेगा।
कार्यक्रम में प्रियांश सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. अजय कुमार सिंह, नरेंद्र सिंह, विभांशु सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पुत्र विपिन, राजेश सिंह, अनिल सिंह, सुनील सिंह, अरविंद सिंह, हरिहरपुर के लाल साहब सिंह, कपिल देव सिंह (घाघरपुर), सुरेंद्र सिंह (नेता, कठौतिया), अनिल सिंह (चिलाई), महावीर बिल्डिंग मटेरियल, पूरनलाल विश्वकर्मा, संजय सिंह, ग्राम प्रधान बसुपुर कल्लू सिंह, ग्राम प्रधान पृथ्वीपुर सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में शोरूम प्रबंधन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
यह उद्घाटन केवल एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान की शुरुआत नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास, रोजगार और आधुनिक सुविधाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जनपद में जनसेवा के लिए पहचाने जाने वाले पूर्व सांसद धनंजय सिंह की उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी गरिमामय बना दिया तथा उपस्थित लोगों ने उनके प्रति अपना स्नेह और सम्मान व्यक्त किया।










Users Today : 34
Users This Year : 23645
Total Users : 36238
Views Today : 88
Total views : 71191