प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के दूसरी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष बने डा. संजय

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सकलडीहा,

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ चंदौली के दूसरी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष डिप्टी सीएमओ डा.संजय यादव को बनाये जाने पर चिकित्सकों में हर्ष है। मंगलवार को सकलडीहा सीएचसी पर चिकित्साधिकारी सहित स्वास्थ्य कर्मियों ने मालाफूल पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

बीते दिनों 23 जुलाई को प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की जिलास्तरीय कार्यकारिणी के गठन को लेकर अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिये चिकित्सकों ने नामांकन किया था। जांच और नामवापसी के बाद चुनाव अधिकारी की ओर से सभी पदों पर निर्विरोध चुने जाने की घोषणा किया गया। जिसमें दूसरी बार जिलाध्यक्ष पर डिप्टी सीएमओ डा.संजय यादव को चुने जाने पर चिकित्कों ने बधाई दिया।

इसके पूर्व में डा.संजय यादव 2018 से 2024 तक सचिव रहे। 2024 से 2026 तक जिलाध्यक्ष रहे। इनके अलावा सचिव डा.देवेश पांडेय,उपाध्यक्ष डा.संजय कुमार,डा.रविकांत सिंह ,महिला उपाध्यक्ष डा.महिमानाथ और वित्त सचिव डा.प्रदीप पांडेय केन्द्रीय कार्य समिति सदस्य डा.उग्रसेन सहित एडीटर डा.धर्मेन्द्र सिंह भी निर्विरोध चुने गये।

इस मौके पर चुनाव अधिकारी डा.गुलाब वर्मा,डा.सीपी सिंह ,सीएचसी अधीक्षक डा.बीके प्रसाद,डा.अंगद राम,पीआरओ अमित मिश्रा,एचईओ रजनीकांत राय,क्षितिज सिंह,शाहिद आलम,उपेन्द्र सिंह,अमित सिंह आदि ने बधाई दिया।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —