सकलडीहा,
गुरूपूर्णिमा बुधवार और सावन माह गुरूवार से शुरू है। बीते दिनों डीएम चन्द्रमोहन गर्ग और एसपी आकाश पटेल ने कावड़ यात्रा और सावन माह को लेकर साफ सफाई के साथ बैरकेटिंग कराने व भारी वाहनों पर रोक लगाये जाने का निर्देश दिया था।
इसके बाद भी विभागीय अधिकारी साफ सफाई और जलभरॉव की समस्या से अनजान बने हुए है। जिसे लेकर मंदिर से लेकर कस्बा में आने जाने वाले कावरियों को काफी समस्या होगी। व्यापारियों ने गुरूपूर्णिमा और सावन माह को लेकर साफ सफाई कराये जाने की मांग उठाया है।
कस्बा स्थित टिमिलपुर में प्रमुख देवस्थल महेश्वर मंदिर,दुर्गा मंदिर,शनिदेव मंदिर,संतोषी माता मंदिर,राधा कृष्ण मंदिर और ठाकुर बाणी सहित अन्य विभिन्न देवी देवता का मंदिर है। सावन माह में कावड़ यात्रा महेश्वर मंदिर से उठाया जाता है। जो पैदल मार्ग से होकर चतुर्भुजपुर बरठी कालेश्वर मंदिर पर जाते है। मंदिर मार्ग पर बीते कई दिनों से सफाई कर्मी के अभाव में गंदगी का अंबार और बारिश का पानी जमा है।
कावड़ यात्रा के साथ महिलाओं को सावन माह में प्रतिदिन आने जाने वाले मार्ग पर भी जलभरॉव की स्थिती बनी हुइ्र है। अधिकारियों के निर्देश के बावजूद गुरूपूर्णिमा और सावन माह में मंदिरों और देवस्थलों की साफ सफाई केा लेकर विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। जिसे लेकर व्यापारियों से भक्तों में आक्रोश है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता,संत सेठ,नागेन्द्र गुप्त,राजीव मोदनवाल,राजेन्द्र प्रसाद,मनीष आदि ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से समस्या से निजात दिलाये जाने की मांग किया है।
रिपोर्ट – आलिम हाशमी










Users Today : 61
Users This Year : 23672
Total Users : 36265
Views Today : 129
Total views : 71232