वाराणसी:
इस अभियान के तहत मण्डुवाडीह थानाध्यक्ष अजय राज वर्मा, क्राइम इंस्पेक्टर विद्यासागर शुक्ला, मड़ौली चौकी प्रभारी मनोज पांडे एवं उपनिरीक्षक राजेंद्र यादव ने पुलिस बल के साथ चांदपुर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट के चल रहे दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई।
पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से निर्धारित नियमों का पालन करने, वाहनों पर वैध नंबर प्लेट लगाने तथा आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह अभियान जारी रहेगा।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला










Users Today : 66
Users This Year : 23677
Total Users : 36270
Views Today : 137
Total views : 71240